मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – कंकड़बाग, पटना (बिहार) की डॉली सिन्हा को नई दिल्ली में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सुदेश बेरी के हाथों “स्वर्णिम भारत गौरव सम्मान २०२६” प्रदान किया गया। इसी मंच पर डॉली को मुंबई ग्लोबल फैशन शो में शो स्टॉपर का अवार्ड मिला। इसके पूर्व इनको मुंबई में “मिसेज ग्लोबल इंडिया” का क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया था। डॉली सिन्हा एक गृहिणी हैं और पटना में रहती हैं।सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की इच्छा जागृत होने के बारे उनके सपने भी जगने लगे थे!
परिणामस्वरूप, आज वह दिल्ली और मुंबई की क्राउन होल्डर हैं, एक सम्मानित महिला हैं, कंकड़बाग में उन्हें अब सभी पहचानने लगे हैं। पटना में मंचीय सजगता सक्रिय हो उठने के पश्चात् डॉली सिन्हा का रैम्प वॉक पर चलना चालू हो गया था। डॉली के मन में एक सफल मॉडल बनने का सपना आकार लेने लगा और इस सपने ने उनको स्वप्न नगरी मुंबई पहुंचा दिया।
इसमें आनंददायक बात यह कि मुंबई ग्लोबल समाचार पत्र प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट और अवार्ड नाइट में प्रतिभागी के रूप में शामिल डॉली सिन्हा का प्रयास सफल रहा। उनको “मिसेज ग्लोबल इंडिया” का क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके लिए उन्होंने ने आयोजक और मुंबई ग्लोबल समाचार पत्र के संपादक राजकुमार तिवारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। डॉली सिन्हा एक आर टी आई एक्टिविस्ट भी हैं, सूचना के अधिकार की कार्यकर्त्री। इसमें सरकारी विभागों में अनियमितता को उजागर करने का काम होता है।

