OG Box Office Collection साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Pawan Kalyan की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म दे कॉल हिम ओजी रिलीज हो चुकी है। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रीमियर में पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिया थे। मूवी के रिलीज के बाद भी वही उत्सुकता देखने को मिली।
माइकल जैक्सन अवतार में नजर आए ओजी Pawan Kalyan, बर्थडे पर विंटेज लुक में रिलीज हुआ पोस्टर
अपने पहले दिन ही फिल्म ने उनकी पिछली फिल्म हरि हर वीरा मल्लू की लाइफटाइम कमाई को पार कर लिया है। हरि हर मल्लू ने 116.82 करोड़ का कलेक्शन किया था।
कितना रहा ओजी का तीसरे दिन का कलेक्शन?
ओजी, एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी के जरिए इमरान हाशमी तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई एडवांस बुकिंग और पेड प्रीमियर कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने बुधवार को पेड प्रीव्यू के जरिए 21 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ की ओपनिंग ली।
Pawan Kalyan मूवी का कुल कलेक्शन 102.49 करोड़ रुपये पहुंच गया
वहीं दूसरे दिन इसने 63.75 करोड़ का धांसू कलेक्शन किया। अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 17.74 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया। इस हिसाब से मूवी का कुल कलेक्शन 102.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

