अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ बदायूं ने नगर पालिका परिषद अधिकारियों पर कर्मचारियों का शोषण करने का लगाया आरोप

On: August 25, 2026 6:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ बदायूं ने नगर पालिका परिषद अधिकारियों पर कर्मचारियों का शोषण करने का लगाया आरोप

कर्मचारियों में रोष, कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा जमकर की नारेबाजी

सहसवान (बदायूं) राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ जनपद बदायूं जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वाल्मीकि ने जिला अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया की नगर पालिका परिषद सहसवान में सफाई कर्मचारियों को कार्यदाईं संस्था द्वारा मानसिक शारीरिक शोषण किया जा रहा है महासंघ इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी एवं हंगामा किया तथा अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर धरना दिया साथ ही अधिशासी अधिकारी से धरना स्थल पर ही किसी प्रकार की वार्ता करने का सुझाव दिया उनका कहना था की जो भी कोई वार्ता होगी वह धरना स्थल पर होगी।

ज्ञापन में पूर्व में दिए गए ज्ञापन में दी गई मांग ऑन को अतिशीघ्र पूर्ण कराई जाने की मांग की अन्यथा बड़ा आंदोलन करने की धमकी दी है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ तथा संविदा सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा एवं नारेबाजी की तथा विरोध करते हुए धरना दिया।धरने में भारी तादाद में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ शाखा सहसवान तथा अनेक संविदा कर्मचारी ठेका कर्मचारी उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply