मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – तेलंगाना के एक छोटे से गॉव में जन्मे बॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म पोस्टर डिजानर आर. राजपाल पच्चीस साल पहले मुम्बई आये थे! क्योंकि मुंबई की मायानगरी की चकाचौध को देखते हुए मुंबई में पदार्पण किया! इन्होने अभिनय, समाजसेवा के साथ साथ फिल्मों के पोस्टर बनाने का काम प्रारम्भ किया!
आर. राजपाल ने बड़ी बड़ी फिल्मों के पोस्टर की डिजाइन की है! आज वह बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना चुकें है! इन्हे राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2025 से नवाजा गया। इसके आलावा आर. राजपाल को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आर. राजपाल न सिर्फ फिल्मो के डिज़ाइनर हैं बल्कि समाजसेवी भी रहे हैं। आर. राजपाल सोशल मीडिया बी.जे.पी. मुम्बई सेक्रेटरी (साउथ इंडिया सेल) हैं। सोशल वर्कर हैं! और तेलगु कम्युनिटी में मशहूर हैं।

