MP News मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया। केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारम्परिक तरीके से हिमाचली टोपी, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
MP News मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं और खेलों को अभूतपूर्व प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं और खेल को जोड़ने वाले ‘खेलो इंडिया’ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Whatsapp Group join |
Please Join Whatsapp Channel |
Please Join Telegram channel |
MP News मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले 5 सालों में मध्यप्रदेश सरकार खेलों की विभिन्न विधाओं में स्टेडियम और अन्य खेल अधोसंरचनाएं विकसित कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने इस संबंध में भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Bajaj की धांसू Bike में मिल रहा Powerful इंजन, जानिए फीचर्स
Maruti की इस ज़बरदस्त SUV ने मार्किट में मचाया धमाल, जानिए फीचर्स
Dare to Dream Scheme:डी2डी 2.0 (2020) और डी2डी 3.0 (2021) सफलतापूर्वक आयोजित किए गए