MP News मुख्यमंत्री डा यादव ने आज रात्रि राजधानी में भ्रमण कर कैंसर हॉस्पिटल के विश्रामालय में विश्राम कर रहे नागरिकों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अनेक रोगियों और उनके परिजन से भी चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
MP News मुख्यमंत्री डॉ यादव आज रात्रि जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीधी जिले के अजय पांडे, ललितपुर उत्तर प्रदेश के विनोद कुशवाहा ,मैहर की लल्ली कुशवाहा , पन्ना की चाहना राय और बीना की श्रीमती गुलाबबाई से भेंट कर हालचाल पूछा।
Whatsapp Group join |
Please Join Whatsapp Channel |
Please Join Telegram channel |
MP News मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपस्थित चिकित्सकों से भी रोगियों के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की
मुख्यमंत्री डा यादव ने अस्पताल परिसर के निकट वाजपेयी नगर कॉलोनी में सागर जिला निवासी श्रीमती शीलाबाई रैकवार और सीहोर जिले की निवासी श्रीमती कृष्णा बाई को भी कंबल प्रदान किया। यहां अनेक रोगियों के परिजन निवास कर रहे हैं।,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वाजपेयी कॉलोनी में नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
Bajaj की धांसू Bike में मिल रहा Powerful इंजन, जानिए फीचर्स
Maruti की इस ज़बरदस्त SUV ने मार्किट में मचाया धमाल, जानिए फीचर्स
Dare to Dream Scheme:डी2डी 2.0 (2020) और डी2डी 3.0 (2021) सफलतापूर्वक आयोजित किए गए