अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फैजगंज बेहटा में नकब लगाकर लाखों की चोरी, 60 हजार की नकदी समेत जेवरात ले उड़े चोर

On: June 8, 2026 7:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फैजगंज बेहटा में नकब लगाकर लाखों की चोरी, 60 हजार की नकदी समेत जेवरात ले उड़े चोर

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के खेड़ादास गांव में वारदात, आंगन में सो रहे थे परिजन

बदायूं|जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और 60 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी नीरज पुत्र दिनेश के घर में बीती रात चोरी की वारदात हुई। गर्मी अधिक होने के कारण परिवार के सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मकान की दीवार में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों को खंगाल डाला।चोर घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी तथा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और दीवार में सेंध लगी देख उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की जानकारी पुलिस को दी है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply