अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kedarnath-dham-केदारनाथ धाम के खुले कपाट, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइज़री जारी

On: April 22, 2026 8:59 AM
Follow Us:
kedarnath-dham
---Advertisement---

kedarnath-dham-रुद्रप्रयागः श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया है। एक्स पर शेयर गए किए एक पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि कपाट खुलने के पावन अवसर पर हम उत्तराखंड की इस दिव्य भूमि पर पवित्र चार धाम यात्रा के लिए आप सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं को दी बधाई

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने एक्स पर कहा कि श्री केदारनाथ धाम के पवित्र कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवों के देव, भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति लेकर आए—यही मेरी मंगल कामना है। हर हर महादेव!”

मोबाइल ले जाने, वीडियो और रील बनाने पर रोक

इस बार जारी की गई गाइडलाइंस के मुताबिक, मंदिर परिसर में किसी भी तरह की रील बनाना या वीडियोग्राफी करना मना है। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी मना है। इसकी जानकारी रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने दी है। निहारिका ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने एक मोबाइल काउंटर और लॉकर सिस्टम भी बनाया है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करना चाहूंगी कि वे मंदिर परिसर में किसी भी तरह की वीडियोग्राफी न करें और न ही रील बनाएं, ताकि इसकी गरिमा और पवित्रता बनी रहे। एसपी ने कहा कि यहां बिना इजाज़त ड्रोन उड़ाना भी मना है।

श्रद्धालुओं के लिए एडवाइज़री जारी

मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और मंदिर परिसर की पवित्रता बनाए रखने में मदद करने की अपील की है। 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को चार धाम यात्रा के आधिकारिक तौर पर शुरू होने के साथ ही, बेस कैंपों में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री जमा हो चुके हैं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइज़री जारी की है कि वे भारी ऊनी कपड़े साथ रखें, क्योंकि हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण तापमान जमाव बिंदु के करीब बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा; मांगी दीर्घायु की कामना

Uttarakhand में सरकारी खरीद में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, मुख्य सचिव ने BIS मानकों के पालन के दिए निर्देश

उत्तरकाशी में CM Dhami का बड़ा ऐलान, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनेगा; 35 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Uttarakhandमें मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप

Uttarakhand में दुग्ध उत्पादन व्यवसाय से जुड़े छोटे किसानों के लिए राज्य सरकार एक विशेष पहल शुरू करने जा रही

Dehradun Triple Murder: देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपति समेत घरेलू सहायिका की हत्या, आरोपी हिरासत में

Leave a Reply