अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ककोड़ा मेला: बदायूं में तीन दिन तक रूट डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन

On: November 4, 2025 7:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ककोड़ा मेला: बदायूं में तीन दिन तक रूट डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन

बदायूं के ऐतिहासिक ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि ककोड़ा मेले की सुचारू व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार नवंबर से छह नवंबर की रात तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

एसएसपी के अनुसार, बदायूं की ओर से कादरचौक होकर गंजडुंडवारा, अलीगंज,मैनपुरी की दिशा में जाने वाले हल्के व भारी वाहन अब उझानी और कासगंज मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इसी प्रकार, मैनपुरी और गंजडुंडवारा की ओर से बदायूं आने वाले वाहन गंजडुंडवारा से सहावर, कासगंज और उझानी मार्ग से होकर गुजरेंगे।

उन्होंने बताया कि यह रूट डायवर्जन केवल सामान्य यातायात के लिए लागू किया गया है। ककोड़ा मेले में आने-जाने वाले वाहनों जैसे श्रद्धालुओं की बसें, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आदि पर किसी प्रकार का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात:-एसएसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात पुलिस को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि वे यातायात डायवर्जन के निर्देशों का पालन करें और सहयोग बनाएं रखें, ताकि मेले का आयोजन शांति व सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply