अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasnpur news-पुराने कुएं की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

On: August 18, 2026 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

hasnpur news-अमरोहा (हसनपुर) ब्लॉक क्षेत्र के गांव झुडी माफी में सोमवार को पुराने कुएं की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण कुएं के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए उसकी चारदीवारी कराने के साथ ही चबूतरा बनवाकर लोहे का जाल लगाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच स्थित यह कुआं लगभग 50 वर्ष पुराना है। और कहा कि समय के साथ इसकी चारदीवारी ज़मीन से भी नीचे हो गई है, जिससे हादसे का खतरा हमेशा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, कुएं के आसपास गंदगी भी फैली रहती है।

ग्रामीणों नें कुएं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व गांव निवासी की भी कुएं में गिरने से मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कुएं की तत्काल चारदीवारी कराकर उसके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया जाए तथा चबूतरा और मजबूत जाल लगवाया जाए, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply