अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

On: September 22, 2026 7:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप, कई लोग घायल

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम वक्सर में जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुगढ़ सिंह पुत्र गुलजारी ने गांव के ही होरी, चन्दकेश, सत्यपाल और सतीश पुत्रगण रमेश पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर तहरीर में बदलाव कराने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार घटना आज दिनांक 22 सितंबर सुबह करीब 9 बजे की है।सुगढ़ सिंह का कहना है कि वह गांव के लोगों की मौजूदगी में अपनी जगह की नींव भरवा रहे थे।इसी दौरान नामजद लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे,फावड़ा,गड़ासा और अन्य धारदार सामान लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि सुगढ़ सिंह को बचाने के लिए उनकी पुत्रियां गंगादेवी और रजनी तथा भाई कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे सभी को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं।पीड़ित पक्ष का कहना है कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव किया।इसके बाद आरोपी कथित रूप से भविष्य में देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।घटना के बाद सुगढ़ सिंह अपने चोटिल परिजनों के साथ थाना सहसवान पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने की मांग की।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में पुलिस ने उनकी दी गई तहरीर में बदलाव कराया।हालांकि इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई और कौन-सी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई,इसकी स्थिति पुलिस के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट होगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply