अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इतनी सी बात को लेकर गर्लफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर का गला रेता

On: August 18, 2026 1:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नाशिक में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर प्रेमी की गला रेतकर की हत्या कर दी और शव को कसारा घाट में फेंका। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। नाशिक क्राइम ब्रांच मामले की आगे की जांच कर रही है।

दोस्त की मदद से रेत दिया गला

मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने अपने दोस्त की मदद से अपने लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए महिला ने करीब 18 घंटे तक शव को घर में ही रखा। इसके बाद आधी रात को कार में शव को ले जाकर कसारा घाट में फेंक दिया गया। क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने कसारा घाट से शव बरामद कर लिया है।

दोस्त के साथ महिला गिरफ्तार

मृतक की पहचान वसंत गोरखनाथ सतपुते (40 वर्ष), निवासी स्वराजनगर, पाथर्डी फाटा के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि हत्या की वजह मृतक की शराब और जुए की लत हो सकती है। जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वसंत को मारने की साजिश रची थी। पुलिस को पता चला है कि शव को कार में रखकर कसारा घाट ले जाया गया था। पुलिस ने इस मामले में हसीना शेख, साहिल शाह और मोईन शाह को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

15 साल से वसंत के साथ लिव इन में रह रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, वसंत सतपुते और आरोपी हसीना शेख़ लगभग 15 साल से साथ रह रहे थे। पुलिस को शक है कि वसंत को शराब और जुए की लत थी। अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इन लतों की वजह से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की एक टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कसारा घाट इलाके में तलाशी ली और शव बरामद किया। बाद में पहचान करने पर मृतक की पहचान वसंत गोरखनाथ सतपुते के तौर पर हुई।

पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों हसीना शेख, साहिल शाह और मोइन शाह को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच अभी हत्या के तरीके, इसके पीछे के विवाद और साजिश में किसी और के शामिल होने की जांच कर रही है। इससे पहले नागपुर में शादी करने को लेकर हुए विवाद में बॉयफ्रेंड ने महिला को पुल से नदी में धक्का दे दिया था। नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply