लखनऊ । यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Jaiveer Singh ने बुधवार को सिंदूरदानी वाले मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिंदूर सुहाग का प्रतीक है। हमारी सनातन संस्कृति में सिंदूर का विशेष महत्व है। इसी सिंदूर को उजाड़ने का काम पहलगाम में आतंकियों ने किया।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, ड्रेनों की सफाई को प्राथमिकता दें : CM Naib Singh Saini
इसी के चलते प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करके पाकिस्तान को घुटनों के बल ला दिया। बीएसएफ की चौकियों का नाम भी ‘सिंदूर’ पर रखने का काम किया जा रहा है। Jaiveer Singh ने कहा कि गरीब बच्चियों की सामूहिक शादी सरकार कराती है। इसमें सरकार एक लाख रुपए दान करती है। नवजोड़ों के जीवन की शुरुआत करने के लिए घरेलू सामान भी देती है, जिसमें सुहाग का प्रतीक ‘सिंदूरदानी’ भी शामिल है।
Jaiveer Singh सरकार किसी भी मंदिर को अधिकृत नहीं करती, आगे भी ऐसी कोई योजना नहीं
Jaiveer Singh ने कहा कि सरकार किसी भी मंदिर को अधिकृत नहीं करती, आगे भी ऐसी कोई योजना नहीं है। हम उसे सुव्यवस्थित करने और परिसर में बेहतर सुविधाओं के लिए कार्य करते हैं। जो भी ट्रस्ट बनता है, वह अपने दायित्व को निभाता है। ट्रस्ट की तरफ से ही बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं।
वहीं, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली कन्याओं को उपहार स्वरूप ‘सिंदूरदान’ देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सिंदूर हमारे सनातन धर्म में हमारी महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। सरकार ने सामाजिक अवधारणा की आवश्यकता के चलते ‘सिंदूरदानी’ देने का फैसला लिया। इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद है। उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री ने धनराशि को बढ़ाकर गरीबों को बहुत बड़ी राहत देने का काम किया है।

