ग्राम मटकुली में 40 मकान के सापेक्ष 12 कनेक्शन वैध पाए गए
सहसवान (बदायूं) मटकुली गांव स्थित मुजरिया उपकेंद्र क्षेत्र में सघन विधुत चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान गांव में लगभग 40 मकानों के सापेक्ष मात्र 12 वैध विद्युत संयोजन पाए गए।
निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं के विद्युत भार (लोड) का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार लोड वृद्धि एवं मीटर स्थापित कराने की कार्यवाही कराई गई। साथ ही जिन मकानों में विद्युत संयोजन नहीं पाए गए,उन्हें तत्काल नए विद्युत संयोजन लेने हेतु प्रेरित किया गया।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि गांव में पूर्व से पड़ी विद्युत केबल तेज आँधी एवं तूफान के कारण जर्जर अवस्था में है, जिसके चलते ग्रामीण अस्थायी रूप से बल्लियों के सहारे विद्युत लाइन संचालित कर रहे हैं।उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अवर अभियंता को तत्काल 03 विद्युत पोल स्थापित कराने तथा जर्जर केबल को बदलने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे विद्युत आपूर्ति सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके।विधुत विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे केवल वैध विद्युत संयोजन का उपयोग करें तथा विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें।इस मौके पर अवर अभियंता सहित अनेक विद्युत कर्मचारी मौजूद थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

