अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में बेटे के सामने चाकू से पत्नी की बेरहमी से हत्या,कमरे में बंदकर आरोपी पति हुआ फरार..

On: November 14, 2024 2:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ में बेटे के सामने चाकू से पत्नी की बेरहमी से हत्या,कमरे में बंदकर आरोपी पति हुआ फरार..

बदायूं।कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे युवक ने बुधवार रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद कमरा बंदकर भाग गया।उसके पांच वर्षीय बेटे ने शोर मचाया, जिससे मकान मालिक पहुंचे।घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच पड़ताल की।आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर चार की है।यहां शिशुपाल सिंह के मकान में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मझारा निवासी अमित कुमार अपनी 24 वर्षीय पत्नी श्वेता उर्फ शिखा व पांच वर्षीय बेटे अविरल के साथ रहता है।

मासूम बेटे ने बताया घटनाक्रम:-उसके बेटे अविरल ने बताया कि बुधवार रात पापा-मम्मी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद पापा ने चाकू से मम्मी की हत्या कर दी और कमरा बंद कर भाग गए।इसके बाद बच्चा चीखने लगा, जिससे मकान मालिक शिशुपाल व उनके परिजन जाग गए।वे लोग मौके पर पहुंचे। कमरा खोलकर देखा तो दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सात साल पहले हुई थी शादी:-श्वेता की शादी करीब सात साल पहले अमित के साथ की थी। बताया जा रहा है कि परिवार से नहीं बनी तो अमित पत्नी को लेकर शिवपुरम मोहल्ले में किराये पर रहने लगा। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। बुधवार रात भी झगड़ा हुआ। इसी दौरान अमित ने पत्नी श्वेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायका पक्ष को घटना की सूचना दी गई है। घटना के बाद से मासूम बच्चा सहमा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!