अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

HPCL News: दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय की पत्नी ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

On: April 16, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

HPCL News: दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय की पत्नी ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी अर्चना सिंह ने अपने पति अजय प्रताप सिंह को दोहरे हत्याकांड में साजिशन फंसाने,पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ दिखाकर गोली मारने और जेल में उपचार न मिलने के गंभीर आरोप लगाए हैं।इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच व मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

अर्चना सिंह के अनुसार,उनके पति अजय प्रताप सिंह के खिलाफ 4 फरवरी 2026 को एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता द्वारा थाना मूसाझाग में धमकाने व कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया गया था। अर्चना का कहना है कि उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और इसी का फायदा उठाकर 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड में घटना के कई घंटे बाद ठेकेदार राजेंद्र गुप्ता व राहुल मिश्रा ने उन्हें झूठा नामजद करा दिया।

आरोप लगाया कि उनके पति को नामजदगी की जानकारी दिए बिना धोखे से थाने बुलाया गया और कुछ ही मिनटों में हाजिर दिखा दिया गया। साथ ही उन पर अवैध तमंचा दिखाकर मामले को मजबूत करने की कोशिश की गई। अर्चना सिंह के मुताबिक, 13 मार्च की रात पुलिस उनके पति को थाने से ले गई और फर्जी मुठभेड़ दर्शाते हुए दोनों पैरों में गोली मार दी।
जेल में नहीं मिला इलाज, हालत गंभीर:-अर्चना का आरोप है कि जिला कारागार में समुचित इलाज नहीं मिलने से अजय की हालत बिगड़ती जा रही है। अर्चना ने स्थायी अपंगता की आशंका जताते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया है। अर्चना सिंह का कहना है कि उन्होंने थाना मूसाझाग में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
अजय, केशव और मुनेंद्र की जमानत के लिए याचिका:-दोहरे हत्याकांड के हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह, उसके भाई केशव व प्लांट के एक कर्मी पर हत्या साजिश में शामिल होने के मामले में जिला जज की कोर्ट में बुधवार को जमानत याचिका डाली गई। इससे पहले सीजेएम कोर्ट में तीनों की अलग-अलग जमानत याचिका खारिज हो चुकी हैं।इसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से जिला जज की कोर्ट में जमानत याचिका डाली गई।18 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply