अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

On: July 7, 2026 7:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। सोमवार दोपहर बन्नी माता के प्राचीन धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रहे धर्मशाला के श्रद्धालुओं की कार एच पी 39 जी 4990 पर अचानक औरा कैंची मोड ढकोग से लगभग 2 किलोमीटर दूर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय दीक्षिता पुत्री नवनीत निवासी धर्मशाला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग मामूली घायल हो गए।

अचानक भूस्खलन हुआ और सीधे कार पर गिरा पत्थर
थाना भरमौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या एचपी-39जी-4990 में सवार श्रद्धालु बनीमाता मंदिर में दर्शन करने के बाद धर्मशाला लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे ढकोग से लगभग 2 किलोमीटर औरा कैंची मोड़ के पास अचानक भूस्खलन हुआ और पहाड़ी से बड़े पत्थर सीधे कार पर आ गिरे।

हादसे में दीक्षिता (14 वर्ष), पुत्री नवनीत, निवासी धर्मशाला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों व पंचायत प्रधान तुंदा पुरषोत्तम कुमार की मौजूदगी में उसे तुरंत नागरिक अस्पताल भरमौर लाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं, कार में सवार बबीता और अन्य एक व्यक्ति भी मामूली घायल हुए हैं है, जिनका प्राथमिक उपचार नागरिक अस्पताल भरमौर में करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रधान ने अपनी गाड़ी से परिवार के सदस्यों को सुरक्षित वापस भेजा
ग्राम पंचायत तुंदा के प्रधान पुरुषोत्तम कुमार भी तुरंत उस समय मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मदद से घायलों को तुरंत नागरिक हस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उपचार शुरू हो सका। पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि मंदिर आए श्रद्धालुओं की गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यह दुखद हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपनी निजी गाड़ी के माध्यम से प्रभावित परिवार के सदस्यों को सुरक्षित वापस भेजने की व्यवस्था की।

लगातार हो रही बारिश के कारण भरमौर क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में भरमौर प्रशासन ने लोगों और श्रद्धालुओं से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर अत्यधिक सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Aadhaar Card Update-आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना लाइन में लगे स्मार्टफोन से अपडेट करें Email, वो भी बिल्कुल मुफ्त

Leave a Reply