अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur news:नाराज़ ग्रामीणों ने कूड़ा वाहनों को रोककर अपना विरोध दर्ज कराया।

On: July 28, 2026 8:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

Hasanpur news:- ग्राम घंनसुरपुर में ग्रामीणों ने नगर पालिका के कूड़ा ढोने वाले वाहनों को रोक दिया। स्थानीय लोगो नें बताया की उपजाऊ खेतों और समान्य रास्तों पर अवैध रूप से कूड़ा डाले जाने से वह बहुत नाराज़ थे। नाराज़गी की वजह क्षेत्र में तेज दुर्गंध और बीमारियों का खतरा था। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी निर्धारित डंपिंग ग्राउंड तक जाने के बजाय शहर का लगभग कूड़ा कचरा गांव के रास्तों और खेतों पर डाल रहे थे। इसी कारण उपजाऊ ज़मीन की दुर्दशा खराब हो रही थी और गांव में संक्रामक बीमारियों नें अपनी दस्तक दे दी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। आज की इस ख़बर से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका के ट्रैक्टरों और कर्मचारियों को रोके जाने की खबर से पालिका महकमे में भी भूचाल आ गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका लिपिक दिनेश बाबू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को शांत करने का प्रयास किया और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि भविष्य में इस स्थान पर कूड़ा नहीं फेंका जाएगा।

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

लिपिक द्वारा समस्या के तत्काल प्रभाव व समाधान के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों की बात समझ में आई और उन्होंने कूड़ा वाहनों को आगे जाने से नहीं रोका और जाने दिया। जब अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया गया है और अब शहर का कूड़ा निश्चित स्थान पर ही डाला जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply