अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

On: July 21, 2026 6:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर बंजारा में तालाब में कथित रूप से कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों को मार देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मत्स्य पालक ने इसे आपसी रंजिश का परिणाम बताते हुए पुलिस और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गांव के बाहरी छोर पर स्थित एक तालाब को सत्तार अहमद पुत्र इकरार ने पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन किया हुआ है। आरोप है कि मंगलवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में घातक कीटनाशक मिला दिया। बुधवार सुबह जब सत्तार अहमद तालाब पर पहुंचे तो पानी की सतह पर बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में तैरती मिलीं। कीटनाशक के प्रभाव से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की मछलियों के मर जाने का दावा किया गया है।

घटनास्थल से कीटनाशक की तीन खाली शीशियां भी बरामद होने की बात सामने आई है। इससे घटना के पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद क्षेत्र में रोष का माहौल बन गया।पीड़ित सत्तार अहमद ने कोतवाली पुलिस, तहसील प्रशासन और विकास खंड अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तथा हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है।कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply