Ganga Expressway: 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री करेंगे नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण दिनांक 29 अप्रैल 2026 को जनपद हरदोई में माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 594 किलोमीटर है, जो मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-334) पर स्थित जनपद मेरठ के बिजौली ग्राम से प्रारंभ होकर प्रयागराज बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-19) पर जनपद प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू ग्राम के समीप तक विस्तृत है।इस परियोजना से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के बीच आवागमन अत्यंत सुगम और तेज होगा,जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

