बेटियों से छेड़खानी का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, पहले पीटा, फिर छत से फेंका, उपचार के दौरान मौत
बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की जान ले ली गई।आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके साथियों ने पिता की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।फिर उन्हें छत से फेंक दिया।गंभीर हालत में घायल का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था,जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
घटना नौ मई की शाम की है।गांव निवासी ग्रामीण अपनी बेटियों के साथ छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक छत पर पहुंच गया और उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी करने लगा।आरोप है कि जब पिता ने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों को बुला लिया।इसके बाद आरोपियों ने पिता पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

