अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्यूबवेल पर मिला किसान का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस की जांच

On: April 25, 2026 7:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ट्यूबवेल पर मिला किसान का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस की जांच

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव में शुक्रवार रात 28 वर्षीय किसान का शव उसके ट्यूबवेल के पास मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताया,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया, जिससे मामला उलझ गया है। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

गांव वजीरपुर निवासी राजेश शुक्रवार शाम भूसा भरने के लिए पैदल खेत जा रहा था,तभी वह अपने साथियों से अलग होकर लापता हो गया था। रात करीब ग्यारह बजे उसके ही ट्यूबवेल को चला रहे पड़ोसी किसान ने राजेश को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची,जिसके बाद जरीफनगर के थानाध्यक्ष सुमित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।परिवार वालों ने पुलिस को मौखिक रूप से बताया कि दो दिन पहले राजेश का परिवार के कारोबार और नीलेश से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते राजेश की हत्या की गई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, जिससे पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। पुलिस को अब उन लोगों पर संदेह है, जिन्होंने पहले हत्या की सूचना दी थी।

जांच में जुटी पुलिस:-पुलिस का मानना है कि राजेश ने कहीं फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। परिवार वालों ने शव को फंदे से उतारकर ट्यूबवेल के पास रख दिया होगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को हत्या की सूचना दी होगी ताकि मामला हत्या का लगे। थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत नहीं होता। पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है।

पारिवारिक विवाद:-चर्चा है कि मृतक के परिवार में ट्रैक्टर खरीदने को लेकर पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि परिवार वाले इस घटना को हत्या का रूप क्यों देना चाह रहे थे।फिलहाल, मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।पुलिस अपने स्तर पर सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply