फरीदकोट। Faridkot जिले के गांव पंजगराई कलां के दौ नौजवानों व उनके कोच ने किरगिस्तान में हुए एशियन खेलों के दौरान पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत कर न सिर्फ फरीदकोट, पंजाब व देश का नाम विश्व स्तर पर चमकाया है। बल्कि एक खिलाड़ी ने इस खेल में दो वर्ल्ड रिकार्ड भी तोड़े हैं।
ईएसआईसी Faridabad में नौकरी के लिए रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
उनके लौटने पर जहां पंजगराई कलां में उनका भव्य स्वागत किया गया वहीं दूसरी ओर किसी भी राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी या फिर सरकार द्वारा उन तक पहुंच न बनाए जाने के चलते उनमें निराशा भी दिखाई दी।
स्वर्ण पदक जीत कर न सिर्फ Faridkot, पंजाब व देश का नाम विश्व स्तर पर चमकाया
उल्लेखनीय है कि गांव पंजगराई कलां निवासी तीरकरन सिंह व आकाशदीप सिंह तथा उनके कोच वरिंदर सिंह माणूके द्वारा गत दिनों किरगिस्तान में हुईं एशियन गेम्स के दौरान पावरलिफ्टिंग खेलों के मुकाबलों में भाग लिया गया था। जहां रशिया, जापान, चीन आस्ट्रिया, ईरान आदि देशों के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करते हुए उक्त तीनों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

