अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फुफेरी बहन को गुमराह कर बनवाया फर्जी निकाहनामा, आरोपी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

On: June 23, 2025 10:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

फुफेरी बहन को गुमराह कर बनवाया फर्जी निकाहनामा, आरोपी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उझानी।युवती को लेकर भागे युवक ने पुलिस सुरक्षा के लिए फर्जी निकाहनामा बनवा लिया।पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ तो पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।अलापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले आमीन ने रिश्ते की फुफेरी बहन लगने वाली युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।वह हाईकोर्ट पहुंचा और एक निकाहनामा तैयार कर रिट दायर किया।बताया कि वह पति-पत्नी हैं। परिवार के लोग उसकी जान लेना चाहते हैं।इस मामले में उझानी कोतवाली से आख्या मांगी गई। उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ने जांच की।

तो उन्होंने बताया कि निकाहनामा फर्जी पाया गया है।उसका किसी काजी ने निकाह नहीं पढ़ा।युवती ने यह भी बताया कि आमीन की शादी हो चुकी है।उसके एक बेटी भी है। इस जानकारी के बाद युवती अपने ननिहाल चली आई।आख्या के आधार पर कोर्ट ने उझानी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply