अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जनवरी में ESI scheme में 18.19 लाख नए कर्मचारी नामित

On: March 25, 2025 3:20 PM
Follow Us:
ESI scheme
---Advertisement---

नयी दिल्ली : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ESI scheme में इस वर्ष जनवरी में 18.19 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी माह में ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में 27,805 नए प्रतिष्ठान लाए गए हैं। दिसंबर 2024 यह आंकड़ा 2़0,360 था।

Tips for health: ज्यादा मोटापे से सेहत पर हो सकते ये हानिकारक प्रभाव

आंकड़ों के अनुसार ईएसआई योजना में दिसंबर 2024 में 17,00,848 कर्मचारी जोड़े गये थे जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 6.95 प्रतिशत बढ़कर 18,19,219 हो गयी हैं। कुल पंजीकरण का लगभग 47.66 प्रतिशत यानी 8.67 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

ESI scheme 8.67 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं

जनवरी, 2025 में महिला सदस्यों का नामांकन 3.65 लाख रहा है। इसके अलावा, जनवरी, 2025 में ईएसआई योजना के अंतर्गत कुल 85 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply