अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उझानी में डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर को रौंदा,ट्रैक्टर सड़क पर पलटने से चालक की मौत

On: November 12, 2024 12:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

उझानी में डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर को रौंदा,ट्रैक्टर सड़क पर पलटने से चालक की मौत

उझानी। बदायूं रोड पर एक फिलिंग स्टेशन के सामने तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया।ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया।दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खलीलपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (23) पुत्र रामनिवास ने सोमवार दोपहर मंडी समिति आकर धान बेचे थे। अपनी ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौटते समय पीछे से डंपर की साइड लग गई।इससे करीब 20 मीटर तक ट्रैक्टर घिसटता चला गया।चालक भूपेंद्र ट्रैक्टर पलटते ही सड़क पर गिर पड़े और डंपर के नीचे आ गए।मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस को ट्रैक्टर का चेसिस नंबर सर्च करके उसके मालिक के नाम और पते की जानकारी जुटानी पड़ी। ट्रैक्टर मृतक भूपेंद्र के पिता रामनिवास के नाम से पंजीकृत है।

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर गांव के ही वीर सिंह को फोन कर उनके परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी। मृतक के पड़ोसी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि भूपेंद्र चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। पांच साल पहले ही भूपेंद्र की शादी हुई थी। उनकी इकलौती संतान के रूप में चार साल का बेटा है। दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि शिनाख्त हो जाने के बाद शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।डंपर पुलिस के कब्जे में बताया जा रहा है।समर इंडिया

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haldwani से दिल्ली आ रही बस NH-9 पर पलटी, दर्दनाक हादसे में 12 यात्री घायल

ग्राम विकास,पंचायत अधिकारी समन्वय समिति द्धारा ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की

ग्राम,पंचा,अधि,ग्राम वि,अधि समन्वय समिति द्धारा प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया

वक्फ रजिस्ट्रेशन में आ रही तकनीकी खराबी नहीं हो पा रहे वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन

Amroha news:पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर ने मतदाता विशेष गहन पुननिरीक्षण (s i r) को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक हसनपुर मैरिज हॉल मैथिली गार्डन में की

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा,,,

Leave a Reply