अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम आतंकी हमलाः Dr. Pranav Pandya बोले- यह मानवता के लिए गंभीर संकट है

On: April 28, 2025 9:51 AM
Follow Us:
Dr. Pranav Pandya
---Advertisement---

हरिद्वार। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में घटित आतंकी हमले ने सम्पूर्ण राष्ट्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस घटना से आहत Dr. Pranav Pandya अखिल विश्व गायत्री परिवार ने गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में हमले में मृत हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

अयोध्या जी में Shri Ram Lala Pran Pratistha पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ, सियावर रामचंद्र की जय। सियावर रामचंद्र की जय।प्रभु बिलोकि हरषे पुरबासी। जनित वियोग बिपति सब नासी।

अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय श्रद्धेय Dr. Pranav Pandya एवं श्रद्धेया शैलबाला दीदी जी ने इस कृत्य को मानवता के लिए एक गंभीर संकट बताया। Dr. Pranav Pandya ने गहरी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैसी इंसानियत है कि जाति और धर्म पूछकर निर्दोषों की नृशंस हत्या की जा रही है।

ऐसे बर्बर कृत्य करने वालों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीयता करने से पहले उनकी रुह कांप उठे और उनकी आने वाली कई पीढ़ी इसे याद रखे। इन दिनों देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या आस्ट्रेलिया प्रवास पर हैं, वहाँ भी उन्होंने गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ताओं संग आतंकी हमले में मृतात्माओं की शांति एवं सद्गति हेतु विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की।

Dr. Pranav Pandya कैसी इंसानियत है कि जाति और धर्म पूछकर निर्दोषों की नृशंस हत्या की जा रही 

डॉ चिन्मय पण्ड्या ने इंसानियत के तौर पर भारत के लिए इसे गंभीर समस्या बताया। शांतिकुंज परिसर में आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में शांतिकुंज व देवसंस्कृति परिवार के शताधिक सदस्यों ने मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि जी ने कहा कि ऐसे अमानवीय कृत्य समाज की चेतना को झकझोरते हैं।

इनका विरोध केवल शासन स्तर पर नहीं, अपितु आध्यात्मिक रूप से होना आवश्यक है। इस नरसंहार से गायत्री परिवार के प्रत्येक सदस्य के मन में जबरदस्त रोष है। वहीं मृतात्मा की शांति एवं सद्गति हेतु विशिष्ट वैदिक मंत्रों के साथ सामूहिक हवन आदि जा रहा है।

सुरक्षा विभाग समन्वयक नरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में शांतिकुंज कार्यकर्त्ताओं तथा विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले रहे साधकों ने मिलकर शांतिपूर्ण मार्च पास्ट भी किया। इस रैली के माध्यम से उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की और सरकार से आतंकियों के पूर्ण सफाये की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply