अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मोदी सरकार के 11 साल : पंचकूला से CM Naib Saini का रिपोर्ट कार्ड – विकास, विश्वास और बदलाव की दास्तान

On: June 10, 2025 5:43 PM
Follow Us:
CM Naib Saini
---Advertisement---

पंचकूला। पंचकूला में मंगलवार को कुछ खास था। मंच पर CM Naib Saini थे, हाथों में एक किताब थी – मोदी सरकार के 11 साल, और सामने बैठे पत्रकारों के चेहरों पर सवाल। लेकिन जैसे ही माइक ऑन हुआ, मुख्यमंत्री के शब्दों ने आंकड़ों से ज़्यादा एक कहानी सुनानी शुरू की – देश की उस 11 साल की कहानी, जिसने भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदला।

CM Naib Saini ने कृषि बागवानी से जुड़े सात ब्रोशर का किया विमोचन

 

2014 से पहले घोटालों का देश, अब गौरव की मिसाल
CM Naib Sainiने कहा, “2014 से पहले हम घोटालों की चर्चा सुनते थे, अब गर्व से चंद्रयान की बात करते हैं। पहले डर, परिवारवाद और क्षेत्रवाद था, आज आत्मविश्वास, राष्ट्रवाद और प्रगति है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

मंगलयान से मिसाइल तक, भारत की उड़ान
CM Naib Saini ने चंद्रयान, मंगलयान, मिसाइल टेक्नोलॉजी और रक्षा क्षेत्र में तेज़ी से हुई प्रगति को मोदी सरकार की रणनीतिक सफलता बताया। “रक्षा निर्यात 2014 में जहां 1521 करोड़ था, वहीं अब ये 23,625 करोड़ तक पहुँच चुका है। यह मात्र आंकड़े नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की सच्ची पहचान हैं।”

कृषि और किसान: अब मदद हवा में नहीं, ज़मीन पर है
किसानों को लेकर CM Naib Saini भावुक भी दिखे। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में भेजे गए हैं। “पीएम किसान योजना, कुसुम योजना और ई-नाम से लेकर MSP में हर साल बढ़ोतरी – ये सब किसानों की जेब नहीं, जिंदगी बदलने के लिए किए गए हैं।”

गांव, गरीब और घर तक पहुंची योजनाएं CM Naib Saini

15 करोड़ घरों में नल से जल, 4 करोड़ लोगों को घर, और 55 करोड़ बैंक खाते – ये सिर्फ सरकारी बयान नहीं, बल्कि हरियाणा से लेकर हिमाचल तक की आम जनता की बदलती हकीकत है। सीएम सैनी बोले, “आज गांव का बच्चा भी डिजिटल है, किसान के खेत में सोलर पंप है और गरीब का बेटा भी हवाई चप्पल में हवाई जहाज में उड़ रहा है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment