चंडीगढ़। CM Naib Saini : भाजपा की “छोटी टोली” की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जिसके बाद हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने CM Naib Saini के आगामी प्रवास कार्यक्रमों की घोषणा की। बड़ौली ने बताया कि मुख्यमंत्री अब प्रदेश के हर जिले का दौरा करेंगे, जहाँ वे लोगों की शिकायतें सुनेंगे और कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर जिला व प्रदेश के विकास पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
अमित शाह से मिले CM Naib Saini, किशाऊ बांध परियोजना और नए आपराधिक कानूनों पर हुआ मंथन
इस बैठक में CM Naib Saini, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। “छोटी टोली” की इस बैठक में सरकार और संगठन के समन्वय से “नॉन स्टॉप सरकार” की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की योजना, रचना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रदेश में चल रही सीईटी की परीक्षा को लेकर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में लगभग 13.5 लाख परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने हरियाणा की नायब सरकार द्वारा परीक्षार्थियों के लिए की गई पूरी तैयारी और अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि हरियाणा में यह पहली बार है जब परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक ले जाने और घर तक छोड़ने की शानदार व्यवस्था नायब सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार और प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की गई हैं और परीक्षा अच्छे माहौल में हो रही है।
CM Naib Saini ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की, जो “सेवा ही संगठन” के मूलमंत्र पर परीक्षार्थियों के ठहरने और खान-पान की व्यवस्था कर रहे
बड़ौली ने यह भी बताया कि “छोटी टोली” की बैठक हर महीने होती है, जिसमें संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होती है और आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई जाती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

