(दावा) बरेली रेंज में गिरा अपराध का ग्राफ, मुठभेड़ में पकड़े गए 340 बदमाश, तस्करों पर भी कसा शिकंजा
बरेली। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बरेली रेंज में अपराध का ग्राफ कम होने का दावा किया है।परिक्षेत्र के चारों जिलों में 145 मुठभेड़ में 172 बदमाशों को गोली मारकर घायल किया गया।बरेली जिले में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान 340 बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया।पुलिस ने चारों जिलों में 425 मामले दर्ज कर तस्करी के 760 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस ने 35.27 क्विंटल मादक पदार्थ बरामद किया।
डीआईजी कार्यालय की मीडिया सेल प्रभारी शालू रानी ने बताया कि पुलिस ने बरेली में 131,बदायूं में 31,पीलीभीत में 30 और शाहजहांपुर में 36 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली।बरेली में आर्म्स एक्ट के 937 मुकदमे दर्ज कर 1,121 बदमाश दबोचे।पांच शस्त्र फैक्टरियां भी पकड़ी गईं।1,066 तमंचे और 1,119 कारतूस बरामद किए गए।
बदायूं में 234 अभियोग दर्ज कर 248 आरोपियों को जेल भेजा। इनसे 268 तमंचे और 275 कारतूस बरामद किए।पीलीभीत में 180 मुकदमे दर्ज कर 220 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इनसे 201 अवैध शस्त्र और 219 कारतूस बरामद किए गए।तीन शस्त्र फैक्टरियां भी पकड़ी गईं।शाहजहांपुर में 383 मुकदमे दर्ज कर 388 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।402 अवैध शस्त्र व 394 कारतूस बरामद किए।एक शस्त्र फैक्टरी भी पकड़ी गई।
गुंडा एक्ट लगाकर किया जिला बदर:-बरेली के 83 वांछितों में से 56, बदायूं के 22 में से 20, शाहजहांपुर के 35 में से 27 और पीलीभीत के 26 में से 20 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए।पुलिस ने परिक्षेत्र के चारों जिलों में 763 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की।इनमें से 172 को जिला बदर किया गया।जबकि 38 जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।चारों जिलों में गैंगस्टर के 41 मुकदमे दर्ज किए।पुलिस ने 201 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी 7.80 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com