अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CJP प्रदर्शन के दौरान 5 IPS समेत 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

On: July 20, 2026 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इस बीच पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करा लिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में 5 आईपीएस अधिकारी समेत 50 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस हमला करने वालों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से सीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला और उनके सामने अपनी मांगें रखी हैं। इन मांगों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल है। वहीं इससे पहले संसद मार्च के दौरान सौरव दास ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत दीपक को पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सीजेपी के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर ये भी है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई है।

आज सीजेपी के प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर ये भी आई कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने अपना अनशन खत्म कर दिया। सोनम वांगचुक पहले ही अपना अनशन खत्म करने के लिए कुछ शर्तें रख चुके हैं और अभी भी सफदरगंज हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

आंदोलन चलता रहेगा:अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने कहा कि जबतक सोनम वांचूक का अनशन जारी है, आंदोलन चलता रहेगा। लेकिन हमारी प्राथमिकता है कि सोनम सर का अंशन खत्म हो। वहीं सरकार से बातचीत पर दीपके ने कहा भीड देखने के बाद हमें पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने कहा कि आप DM से बात कर लो। मैंने मना कर दिया। फिर कहा कि कमिश्नर से बात करो, मैंने कहा कि कमिश्नर क्या मंत्री का इस्तीफा दिलवा सकता है? उसके बाद हमने कहा कि जेपी नड्डा से बात करेंगे। लीडर ऑफ हाउस से बात करेंगे।

10 से ज्यादा IPS और DANIPS अधिकारी घायल
सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में दस से ज्यादा IPS और DANIPS अधिकारी भी शामिल है, जो हालात पर काबू पाने के लिए नई दिल्ली के अलग अलग इलाकों में तैनात किए गए थे। पुलिस ने बताया कि अभी घायल पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बहुत से घायल पुलिसकर्मी अभी भी अस्पताल में इलाज शुरू होने की प्रक्रिया में हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में कई पुलिसकर्मियों को फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

मैं अनशन जारी रखूंगा: सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक ने लिखा, “मैं अपना अनशन जारी रखूंगा (दिन 23)। शांति से प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह की बेरहमी हो रही है, उसे देखते हुए मैंने अपना अनशन तब तक जारी रखने का फैसला किया है जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाज़त नहीं मिल जाती या मुझे यहां हॉस्पिटल में उनसे मिलने की इजाज़त नहीं मिल जाती। उम्मीद है कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी। मैं इस बात से बहुत प्रभावित हूं कि कैसे युवाओं ने उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखी है और मैं सरकार और पुलिस फोर्स से अपील करता हूं कि वे आज या कल छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की इजाज़त देकर इस मुद्दे को सुलझाएं। मुझे यकीन है कि युवा प्रोटेस्ट करने वाले कल भी वैसा ही सब्र और सहनशीलता दिखाएंगे जैसा उन्होंने आज दिखाया।”

राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री बताया है। राहुल ने लिखा कि वे एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply