समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (हसनपुर)। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शाह विलायत दरगाह से शुरू होकर संभल बस स्टैंड, पुराना डाकखाना और मुख्य बाजार होते हुए हजरत खान जादा की दरगाह पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नारे-तकबीर की गूंज के बीच ऊंटों और घोड़ों पर सवार युवाओं का जत्था आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग में जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया गया तथा खाने और पानी, कोल्डड्रिंक, जूस आदि की व्यवस्था की गई।
जुलूस में बसपा प्रत्याशी हाजी मुमताज़ भुट्टू, बदर कुरैशी, राजा टाटा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।

