समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (हसनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका में बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय छात्रा पर हमला कर दिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बन गया। कुत्ते द्वारा किए गए हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिवार वालो ने किसी तरह उसे कुत्ते के चंगुल से बचाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसनपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घायल छात्रा की पहचान जोगेंद्री पुत्री टेकचंद के रूप में हुई है। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है और डर का माहौल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हसनपुर क्षेत्र और आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, जिससे बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगो ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की गुहार की है, जिससे कि इस तरह की घटना दोबारा घटित ना हो। आवारा कुत्तो का झुण्ड जगह जगह घूमता हुआ दिखाई दें रहा है, जिससे की लोग डरे व सेहमे हुए हैं।

