Trending Newsदिल्ली

मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली, पीएम मोदी पर साधा निशाना

Chief Minister Arvind Kejriwal's rally at Delhi's Ramlila Maidan, targeted PM Modi

Arvind Kejriwal : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली हो रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा रैली के आयोजन स्थल उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस महारैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Arvind Kejriwal ने कहा 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे

वहीँ दूसरी ओर Arvind Kejriwal ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। पूरा देश दिल्ली वालों के साथ। 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। अंदर से पता चला है, जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हई, कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी लाया जाएगा। चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है।

ये भी पढ़े – सचिवालय

जानिए अध्यादेश को लेकर क्या बोले सीएम Arvind Kejriwal

आपको बताते चले कि दिल्ली सीएम  Arvind Kejriwal ने कहा कि भाजपा वाले मुझे रोज-रोज गाली देते हैं। दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। देश के सारे लोग दिल्ली के साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन कराकर रहेंगे। हम अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। मुझे पता चला है कि यह मोदी जी का पहला वार है। कल यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाया जाएगा।

Read More : जानिए क्या हुआ जब लड़की ने फेमस होने के लिये बीच बाजार बनाई रील

नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते : Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते हैं। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है।

Arvind Kejriwal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button