Chhattisgarhके कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आठ आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 30वीं बटालियन और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम शनिवार को जब बारूदी सुरंग हटाने के अभियान पर निकली थी, तब कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अतखाडियापारा गांव के पास दो-दो किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किए गए।
उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में आईईडी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। सात विस्फोटक स्टील के टिफिन में तथा एक प्रेशर कुकर में रखे गए थे, जिन्हें नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। इस बरामदगी से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

