अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गजरौला में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा – Chaudhary Virendra Singh

On: August 14, 2025 8:21 AM
Follow Us:
Chaudhary Virendra Singh
---Advertisement---

दिनांक 13 अगस्त को देशभक्ति के रंग में रंगा गजरौला नगर जिला उपाध्यक्ष Chaudhary Virendra Singh एवं ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक रैली, राष्ट्रगीतों की गूंज से माहौल भगतीमय कर दिया आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गजरौला ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन हुआ।

नशे को खत्म करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : Harpal Singh Cheema

यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष Chaudhary Virendra Singh एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी चौधरी के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार गजरौला से प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष Chaudhary Virendra Singh ने तिरंगा झंडी दिखाकर किया। सैकड़ों कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक तिरंगा हाथ में लिए जोश और उत्साह के साथ रैली में शामिल हुए। रैली ब्लॉक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई।

पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के उद्घोष गूंजते रहे। देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाने के लिए डीजे पर राष्ट्रभक्ति के गीत और राष्ट्रगान की धुनें बजाई गईं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी तिरंगा लहराते नजर आए। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी चौधरी ने कहा, “तिरंगा केवल झंडा नहीं, यह स्वतंत्रता और बलिदान का प्रतीक है। हमें इसे सदैव सम्मान देना चाहिए और नई पीढ़ी को इसके महत्व से परिचित कराना चाहिए।” जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का प्रतीक है। 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर हम सबको राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करनी चाहिए।”

 

 

रैली में भाजपा पदाधिकारी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी चौधरी जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शसी चौहान,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राम रतन सिंह जाटव,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति महेश प्रधान पूर्व पंचायत सदस्य, एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन, प्रमोद उर्फ गुड्डू,मंडल पदाधिकारी, युवा नेता अंकुश पाल, शीशपाल प्रधान,सतेंद्र प्रधान ओंमकार सैनी प्रधान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ब्लाक परिसर में हुआ।
सभी ने देश की एकता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष Chaudhary Virendra Singh ने तिरंगा झंडी दिखाकर किया

गजरौला की यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति की अद्भुत मिसाल बन गई, जिसने नगर को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।

दहेज की मांग पूर्ण न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply