अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कार घर में खड़ी रही, गंगा एक्सप्रेसवे पर कट गया 370 रुपये का टोल

On: May 18, 2026 12:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कार घर में खड़ी रही, गंगा एक्सप्रेसवे पर कट गया 370 रुपये का टोल

दातागंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर कार का 370 रुपये का टोल कटने का मामला सामने आया है।वाहन स्वामी का आरोप है कि उसकी कार घर में ही खड़ी थी, इसके बावजूद 370 रुपये का टाेल काट दिया गया।पीड़ित ने इस संबंध में एसडीएम समेत कई संबंधित जिम्मेदारों को शिकायतीपत्र भेजा है।

थाना क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी नवल किशोर पुत्र कृष्ण पाल की दातागंज में चश्मे की दुकान है।उन्होंने बताया कि उनके पास गंगा एक्सप्रेस के टोल का 370 रुपये कटने का मोबाइल पर मेसेज आया।उनका कहना था|कि उनकी कार लंबे समय से घर पर ही खड़ी है।वह गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी कार लेकर अभी तक गए भी नही हैं।बावजूद इसके एक्सप्रेसवे का टोल उनकी गाड़ी नंबर पर कट गया।उन्होंने कहा है|यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है|लेकिन इससे उन्हें भारी परेशानी हुई है। टोल शनिवार की रात में 1:21 बजे का दिखाया गया है।उन्होंने एसडीएम दातागंज को इस संबंध में शिकायत भेजी है।इसके अलावा थाने में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत यूपीडा को भेज दी गई है,लेकिन अभी तक उनकी शिकायत को लेकर कोई संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply