अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: प्राइवेट बसों की अच्छी सेवाएं देने का प्रयास करेंगे, अध्यक्ष जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन बदायूं

On: April 15, 2026 7:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: प्राइवेट बसों की अच्छी सेवाएं देने का प्रयास करेंगे, अध्यक्ष जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन बदायूं

भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड हटाने का पुलिस प्रशासन का आभार,

बदायूं|प्राइवेट स्टैंड पर जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन की एक बैठक जिला बस ऑपरेटर्स समिति अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कि सवारियों को अच्छी सुविधा और सेवाएं देने का प्रस्ताव सर्व समिति से पास किया गया।
बस ऑपरेटर्स ने तय किया कि आगामी एक मई 2026 से हम बदायूं -उसावां,बदायूं -उसैत,म्याऊं हजरतपुर, दातागंज सहित कई रूटों पर बसों का टोकन चलाकर शीघ्र चलित व्यवस्था देंगे|

बस ऑपरेटर्स ने 30 मार्च 2026 को एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक महोदया को दिया था|जिसमें की भामाशाह पुलिस लाइन से चल रहे डग्गामार वाहन एवं वहां से संचालितअवैध स्टैंड हटाने की प्रार्थना की थी।सभी बसऑपरेटरों ने पुलिस प्रशासन का एवं विशेष कर पुलिस अधीक्षक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गत दिनों में भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड एवं डग्गामार वाहनों रोकने की प्रक्रिया बहुत तेजी के साथ शुरू हो चुकी है जिससे कि पहली बार भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर आवागमन की सुविधा सरल हुई है और हमारा भी नुकसान होना बंद हुआ है।
बैठक जिला महासचिव जिला मुस्ताहिद खान,कोषाध्यक्ष राजू जैन उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, जिला सचिव पप्पू फारुकी, जिला सचिव मिंटू गुप्ता,संजय ,दिनेश अग्निहोत्री साजिद खान,बस ऑपरेटर वाजिद हुसैन,प्रदीप कुमार, रहीसुल,सब्बू अशरफ,चंद्रपाल,छोटेलाल, जमील अहमद,शहजाद आदि बस ऑपरेटर्स शामिल रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply