अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: 70 हजार रूपये में बेचने को चोरी किया था मासूम, 20 हजार रुपये लिए एडवांस: अब पुलिस ने किया खुलासा

On: April 20, 2026 4:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: 70 हजार रूपये में बेचने को चोरी किया था मासूम, 20 हजार लिए एडवांस: अब पुलिस ने किया खुलासा 

बदायूं| इस्लामनगर के एक बारातघर से बच्चे की चोरी की घटना में पुलिस एक महिला और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने आगरा के एक निसंतान दंपत्ति से 70 हजार रुपये में बच्चे को बेचने का सौदा किया था।उसने 20 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए थे।दरअसल 16 अप्रैल की रात थाना इस्लामनगर स्थित बारातघर से संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले भूकन सिंह का एक साल का सौरभ को चोरी हो गया था।बच्चा चुराने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।एसएसपी अंकिता शर्मा ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए छह टीमें गठित कीं।

सीसीटीवी में महिला के साथ एक कार भी दिखी थी,जिसका नंबर ट्रेस करने पर वह बुलंदशहर जिले के भोपतपुर निवासी मुनेश के नाम पर पंजीकृत निकली।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली।पूछताछ में मुनेश ने बताया कि वह रिश्तेदार खुशबू निवासी रामनगर थाना छतारी बुलंदशहर के साथ कार से इस्लामनगर के बारातघर गया था।खुशबू शादी समारोह में महिलाओं के बीच पहुंच गई।जयमाला कार्यक्रम के दौरान कमरे में चली गई,जहां महिलाएं बच्चों को छोड़ गई थीं।मौके का फायदा उठाकर खुशबू एक साल के सौरभ को उठा लाई।इसके बाद वह बच्चे को लेकर अपने मौसा दिनेश निवासी सुखधाम कॉलोनी, थाना सदर आगरा के घर पहुंची।खुशबू और दिनेश ने मिलकर बच्चे को बेचने की योजना बनाई।दिनेश के भाई मुकेश के साले सोनू निवासी मोहल्ला दीवानजी ताजगंज आगरा से 70 हजार रुपये में सौदा तय किया।इसमें 20 हजार रुपये एडवांस लिए गए।खुशबू ने खुद को अस्पताल की नर्स बताकर बच्चे के कागज बनवाने का भी भरोसा दिया था।पुलिस टीम मुनेश को साथ लेकर दिनेश के घर पहुंची,जहां दिनेश और खुशबू मौजूद मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बच्चा सोनू और उसकी पत्नी बबली को बेच दिया गया है।इसके बाद पुलिस खुशबू और दिनेश को लेकर सोनू के घर पहुंची,जहां बबली और उसकी रिश्तेदार पूजा पत्नी मुकेश बच्चे सौरभ के साथ मिलीं। बबली ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं थी,इसलिए उसने यह बच्चा खरीदा था।पुलिस ने खुशबू, मुनेश, दिनेश, पूजा पत्नी मुकेश निवासी सुखधाम कॉलोनी आगरा और बबली पत्नी सोनू निवासी ताजगंज आगरा को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply