अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: आई.पी.एस.केवल खुराना स्मृति मंच द्वारा किया गया काव्य गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह

On: April 15, 2026 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: आई.पी.एस.केवल खुराना स्मृति मंच द्वारा किया गया काव्य गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह

बदायूं।आई.पी.एस.केवल खुराना स्मृति मंच द्वारा शक्ति टैन्ट हाउस, जोगीपुरा में काव्य गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के नामचीन कवियों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रामबहादुर व्यथित ने की तथा मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा “सुधांशु” एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल रहे।
केवल खुराना की याद में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में शैलेंद्र देव मिश्र ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

कामेश पाठक ने पढ़ा__अटल सत्य मानो इसे समय बड़ा बलवान, धरती पर हर जीव है कुछ दिन का मेहमान।
सुनील शर्मा समर्थ ने पढ़ा__किसको यहां पता है अंजाम जिन्दगी का.,किस ठौर है ठिकाना क्या धाम जिन्दगी का।
मंच के संस्थापक अशोक खुराना “वितान” ने पढ़ा-__शब्दों में खोजें नहीं, “केवल” का सम्मान , उसका शुद्ध कृतित्व ही, है उसकी पहचान।
सुरेन्द्र नाज़ ने पढ़ा__कागज पर अल्फाज़ के जुगनू छोड़ गए, वह अपने एहसास की खुशबू छोड़ गए।
इनके अलावा कुमार आशीष ,विजय सक्सेना “विजय”,महेश मित्र, प्रमोद पाठक, डॉ.गीतम सिंह, गुरुचरण मिश्र, विष्णु असावा, ओजस्वी जौहरी, आदि ने काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर यू.पी.एस.सी. में 215वीं रैंक पाकर आई.ए.एस. बनने वाले आयुष पाठक का शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा “समर्थ” ने किया।अंत में विवेक खुराना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply