अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: ग्राम समाज की विवादित भूमि पर नमाज पढ़ी, छह हिरासत में

On: April 20, 2026 4:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
Badaun News:ग्राम समाज की विवादित भूमि पर नमाज पढ़ी, छह हिरासत में

कादरचौक।थाना क्षेत्र के चतुरी नगला गांव में रविवार रात विवादित ग्राम समाज भूमि पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया।सभी को थाने से हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

यह घटना ककोड़ा ग्राम पंचायत के मजरा चतुरी नगला में हुई। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर नमाज पढ़ी गई, वह ग्राम समाज की विवादित भूमि है। इस भूमि पर अवैध निर्माण कर चहारदीवारी और फाटक लगा दिया गया था।प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व इस अवैध निर्माण को सील कर दिया था। ग्राम प्रधान अमरवती लगातार इस अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन से पत्राचार कर रही हैं।प्रधान ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक इस मामले की शिकायत की है।रविवार को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा इस जगह पर नमाज पढ़कर एक नई परंपरा शुरू करने का प्रयास किया गया।

इस दौरान गांव में तनाव फैलने लगा।सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रवीर ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और छह लोगों को हिरासत में लिया।सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचने की हिदायत दी, इसके बाद उनको छोड़ दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Budaun News: 70 हजार रूपये में बेचने को चोरी किया था मासूम, 20 हजार रुपये लिए एडवांस: अब पुलिस ने किया खुलासा

Budaun News: मासूम अपहरण कांड,सेल्फी से खुला खुशबू का राज नर्स ने बदायूं से चोरी किया बच्चा,आगरा में बेचा

Badaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में सात साल के बालक और बुजुर्ग की मौत, दंपती समेत चार घायल

Leave a Reply