अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: मासूम अपहरण कांड,सेल्फी से खुला खुशबू का राज नर्स ने बदायूं से चोरी किया बच्चा,आगरा में बेचा

On: April 20, 2026 3:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: मासूम अपहरण कांड,सेल्फी से खुला खुशबू का राज नर्स ने बदायूं से चोरी किया बच्चा,आगरा में बेचा

पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गिरोह,

बदायूं के इस्लामनगर में बरातघर से 16 अप्रैल को चोरी हुए एक साल के बच्चे सौरभ को पुलिस ने तलाश कर लिया है।पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ये आरोपी बच्चा चोर गिरोह से जुड़े हैं|और उन्होंने आगरा के दंपती को 70 हजार रुपये में बच्चे को बेच दिया था।बच्चे को चुराने और बेचने के रैकेट की मुख्य आरोपी खुशबू है।उसने योजनाबद्ध तरीके से सारा काम किया,लेकिन डिजिटल साक्ष्य छोड़ती चली गई।तकनीक आधारित पुलिसिंग की बदौलत टीम ने बच्चा चुराने वाले रैकेट का खुलासा कर दिया।

ये आरोपी गिरफ्तार:-गिरफ्तार अभियुक्तों में जिला बुलंदशहर के थाना छतारी में गांव रामनगर निवासी खुशबू पुत्री ज्ञान सिंह, वहीं के थाना अनूपशहर के गांव भोपतपुर निवासी मुनेश, आगरा के थाना सदर में मोहल्ला सुखधाम कॉलोनी निवासी दिनेश,इसी मोहल्ले की पूजा पत्नी मुकेश व आगरा में थाना ताजगंज निवासी बबली पत्नी सोनू शामिल हैं।मुनेश के खिलाफ जिला बुलंदशहर में एक मामला पहले से दर्ज है।

200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली:-एसएसपी अंकिता शर्मा ने रविवार को बताया कि इस्लामनगर के मोनार्क फार्म हाउस में 16 अप्रैल की रात विवाह कार्यक्रम चल रहा था।भूखन प्रजापति का बेटा सौरभ कमरे में सो रहा था,तभी एक महिला उसे ले गई। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान फार्म हाउस के बाहर एक कार दिखी।यह कार बुलंदशहर के भोपतपुर निवासी मुनेश के नाम पंजीकृत थी।पुलिस मुनेश के पते पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर कार को बरामद कर लिया।बच्चे को 70 हजार रुपये में बेचा:-मुनेश ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार बुलंदशहर के रामनगर निवासी खुशबू के साथ इस कार से फार्म हाउस गया था।खुशबू समारोह में महिलाओं के बीच गई और जयमाला कार्यक्रम के पास कमरे में सो रहे बच्चे को उठा लाई। वे लोग बच्चे को लेकर आगरा की सुखधाम कॉलोनी में रहने वाले खुशबू के मौसा दिनेश के घर पहुंचे। दिनेश और खुशबू ने बच्चे को दिनेश के भाई मुकेश के साले सोनू शाक्य के यहां ले गए। वहां 70 हजार रुपये में बच्चे का सौदा किया गया।सोनू की शादी के बारह वर्ष बाद भी कोई संतान नहीं थी।इन दोनों को सोनू ने 20 हजार रुपये अग्रिम राशि दी। शेष रुपये जल्द देने की बात कही।नर्स है आरोपी महिला:-आरोपी खुशबू बिल्सी के पास निजी अस्पताल में नर्स है।एएनएम का कोर्स कर वह काफी समय से बदायूं जिले में नौकरी कर रही है। उसे जिले की भौगोलिक समझ है और रास्तों से परिचित है।बच्चा चोरी करने के दौरान वह सज संवरकर शादी समारोह में पहुंच गई थी।यहां उसका कोई परिचित नहीं था लेकिन वह महिलाओं के बीच जाकर जल्दी घुलमिल गई।इस दौरान उसने कमरों में जाकर सोता हुआ वह बच्चा भी चिह्नित कर लिया। बच्चे की बुआ से की दोस्ती:-खुशबू ने बच्चे की बुआ से उसने दोस्ती कर ली।कार्यक्रम के दौरान जब बच्चे की बुआ के मोबाइल में अच्छी सेल्फी नहीं आ रही थी तो उन्होंने खुशबू के मोबाइल से सेल्फी ले ली।इसके बाद उनकी जिद पर खुशबू ने बच्चे की बुआ को अपने नंबर से फोटो सेंड कर दिया। जब बच्चा चोरी के बाद सीसीटीवी के वीडियो फुटेज में खुशबू का चेहरा दिखा तो बच्चे की बुआ ने उसे पहचान लिया। उन्होंने उसका वह मोबाइल नंबर भी पुलिस को दे दिया जिससे फोटो उन्हें भेजा गया था।पुलिस जांच में यह अहम कड़ी रही। इसके बाद कासगंज में खुशबू के इसी मोबाइल नंबर से पेट्रोल पंप पर भी पेमेंट किया गया।पुलिस ने इसी नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पा ली।कई दिन से बच्चा चोरी की कोशिश में थी खुशबू:-एसपी ग्रामीण डॉ. हृदयेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी ने बच्चा खरीदने वाले दंपती को आश्वासन दिया था कि वह इसके सही कागजात बनवाकर उसे दे देंगे।खुशबू कई दिन से बच्चा चोरी करने की कोशिश में थी।घटना वाली रात वह एक अन्य कार्यक्रम में भी गई थी।वह मुस्लिम समाज का कार्यक्रम था तो भीड़ ज्यादा होने से वहां बच्चा चोरी नहीं कर सकी।दो सौ सीसीटीवी के फुटेज व वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों ने पकड़वाया:-एसएसपी अंकिता शर्मा के मुताबिक टीम ने तकनीकी पुलिसिंग का भी बखूबी प्रयोग किया।करीब दो सौ सीसी कैमरों के फुटेज के वीडियो, वाहन के नंबरों,सर्विलांस व अन्य डिजिटल साक्ष्यों से पुलिस असली आरोपियों व बच्चे तक पहुंच सकी।दरअसल खुशबू बच्चा अपहरण करने के बाद कार ड्राइवर के साथ कासगंज होते हुए आगरा गई।पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज के वीडियो देखे तो पता लगा कि कासगंज के एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के बाद यह लोग आगे गए।इनके फोटो भी वहां कैद हुए।

बच्चे का करवा दिया मुंडन, घर में कराया पूजा-पाठ:-बच्चे को खरीदने वाले सोनू शाक्य की पत्नी को शादी के 12 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने बच्चा खरीदने की योजना बनाई।इन लोगों का खुशबू से परिचय हुआ तो 70 हजार रुपये में बच्चा देने की बात तय हुई। खुशबू ने कहा था कि वह अस्पताल में काम करती है और कई ऐसे लोग उसके संपर्क में आते हैं जो अपना बच्चा बेचना चाहते हैं।तब सोनू ने उसे ऑनलाइन 20 हजार रुपया दे दिया जबकि 50 हजार उधार था।कुछ दिन तक बच्चा न मिलने पर जब दबाव बढ़ा तो खुशबू ने यह योजना बनाई। बच्चा मिलने के बाद सोनू ने उसका मुंडन संस्कार करवा दिया। इसके बाद घर में पूजा-पाठ भी कराया। इस मामले में सोनू अभी भागा हुआ है।उसकी पत्नी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बेटे से मिलते ही फफक पड़ी मां, लगा लिया गले:-एक साल के बच्चे सौरभ की मां शांति को जैसे ही कलेजे का टुकड़ा मिला वह फफक पड़ीं और उसे गले से लगा लिया।इनके तीन बच्चों अवि व ध्रुव में सौरभ सबसे छोटा है।पति भूखन खेती करते हैं।

एसएसपी बोलीं- समारोह में बच्चों को न छोड़ें अकेला:-एसएसपी अंकिता शर्मा ने बच्चे को दुलारते हुए उसे खिलौने व चॉकलेट दिए।एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वैवाहिक समारोहों में अपने बच्चों की देखरेख करें।फोटो खिंचवाने या फिर कार्यक्रम में शामिल जरूर हो लेकिन अपने बच्चों का भी विशेष ध्यान रखें तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply