अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण/संचालन योजना का लाभ

On: April 20, 2026 2:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
Budaun News: दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु दुकान निर्माण/संचालन योजना का लाभ

बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी बदायूं द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है|कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दुकान निर्माण/संचालन योजना के अंतर्गत जनपद के ऐसे दिव्यांगजन, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जो स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक हैं और पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर चुके हैं, उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।योजना के तहत दुकान संचालन हेतु 10,000 रूपये तथा दुकान निर्माण हेतु 20,000 रूपये की धनराशि दी जाएगी।इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन साइबर कैफे, निजी इंटरनेट केंद्र अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी किया जा सकता है।आवेदन करते समय दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी),आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक,निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य है।चयनित लाभार्थियों को निर्धारित शुल्क के स्टाम्प पेपर पर अनुबंध पत्र जमा करना होगा तथा ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी समस्त संलग्नकों सहित विकास भवन, बदायूं के कक्ष संख्या-103 में जमा करनी होगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply