अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बरेली-बदायूं हाईवे पर ईको कार में अचानक लगी आग,चालक समेत 11 लोग बाल-बाल बचे; हरियाणा से लौट रहे थे श्रमिक

On: April 17, 2026 1:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बरेली-बदायूं हाईवे पर ईको कार में अचानक लगी आग,चालक समेत 11 लोग बाल-बाल बचे; हरियाणा से लौट रहे थे श्रमिक

बरेली-बदायूं हाईवे पर आज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया,जब चलती ईको सीएनजी कार में अचानक आग लग गई।कार में सवार चालक सहित कुल 11 लोग समय रहते बाहर निकल गए,जिससे सभी की जान बाल-बाल बच गई।हालांकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और उसमें रखा करीब 80 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान भी जल गया।

जानकारी के अनुसार, बिनावर थाना के ग्राम सिंगाई कान्तान निवासी 10 लोग हरियाणा से मजदूरी कर एक ही ईको कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।जब कार बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव घटपुरी के पास पहुंची,तभी अचानक वाहन के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं।कार सवार लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोककर सभी को बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,यदि आग की भनक थोड़ी देर से लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply