अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुकदमे की पैरवी की रंजिश में जीजा ने साले को मारी गोली, मुकदमा दर्ज 

On: May 28, 2026 5:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुकदमे की पैरवी की रंजिश में जीजा ने साले को मारी गोली, मुकदमा दर्ज 

इस्लामनगर। निकाह के विवाद से जुड़े मुकदमे की पैरवी को लेकर खेत से घर लौट रहे साले को जीजा ने गोली मार दी। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ही लश्करपुर ओईया गांव के रहने वाले इकलाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी मिस्किन उर्फ गुलनाज का निकाह नदेरी गांव में नाजिर के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष से मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।

मुकदमे की पैरवी उसका बेटा मैसाद खां करता है।मंगलवार रात मैसाद मक्के के खेत में सिंचाई करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।रात करीब साढ़े नौ बजे वह मुवारिक भट्टे के सामने पहुंचा,तभी पीछे से बाइक पर आए जीजा नाजिर पुत्र हामिद खां, यासीन पुत्र यूसुफ निवासी नदेरी और तस्दीक हुसैन पुत्र अकलाक हुसैन निवासी गढ़ी बिचौला थाना धनारी संभल ने उसे घेर लिया।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि तीनों आरोपियों ने मैसाद पर फायरिंग कर दी। मैसाद के दाहिने कंधे और पीठ में गोली लगी है।गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मैसाद को अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस ने इकलाश की तहरीर पर नाजिर,यासीन और तस्दीक हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply