अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भूसा भरी ट्रॉली में घुसी बाइक, हेलमेट टूटा…युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: May 13, 2026 7:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भूसा भरी ट्रॉली में घुसी बाइक, हेलमेट टूटा…युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा के समीप बिसौली-चंदौसी रोड पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान ग्राम नबीगंज निवासी वाजिद पुत्र जाफर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि वाजिद हिमाचल प्रदेश में कबाड़ का काम करता था और कुछ दिन गांव में रहने के बाद बाइक से वापस हिमाचल जा रहा था।

परिजनों के अनुसार वाजिद सुबह अपने घर से हिमाचल के लिए निकला था।जब वह भटपुरा गांव के पास बिसौली-चंदौसी रोड पर पहुंचा,तभी उसकी बाइक आगे चल रही भूसा से भरी ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वाजिद के सिर में गंभीर चोट आई।हादसे के दौरान उसका हेलमेट भी टूट गया।गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोग मौके पर भीड़ जुट गए।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply