अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BC Khanduri Antim Sanskar: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का हरिद्वार में अंतिम संस्कार, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

On: May 20, 2026 11:06 AM
Follow Us:
BC Khanduri Antim Sanskar
---Advertisement---

BC Khanduri Antim Sanskar : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। बीसी खंडूरी का मंगलवार सुबह 91 साल की आयु में निधन हो गया। इसी साल जनवरी में उनको ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था और तबसे लगातार वो बिस्तर पर थे। कुछ दिनों पहले उनकी देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने आज सुबह दम तोड़ दिया।

हरिद्वार में 11 बजे होगा अंतिम संस्कार
हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले 10 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके आवास पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय और हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर भी जाएंगे।

3 दिन का राजकीय शोक, स्कूल-ऑफिस बंद
मुख्यमंत्री खंडूरी के निधन के बाद उत्तराखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। प्रदेश भर के सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आज यानी 20 मई को भी स्कूल बंद रहेंगे।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
91 साल के बीसी खंडूरी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वे 49 दिनों से देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, 1 अप्रैल को उन्हें आंतों में रक्तस्राव की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

मेजर जनरल बीसी खंडूरी उत्तराखंड राज्य के प्रमुख नेताओं में शुमार थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा की। वो अपनी सादगी और अनुशासन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र ली अंतिम सांस

CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

uttarakhand news-CM धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

श्रमिकों को न्यूनतम वेतन सहित सभी वैधानिक सुविधाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से दी जाएं : प्रमुख सचिव

Uttarakhand Election News : 15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, निर्वाचन आयोग ने की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की बड़ी घोषणा

Leave a Reply