Badaun News: सीडीओ केशव कुमार कुल सचिव बने, नवीन जिम्मेदारी गामिनी सिंगला को मिली
बदायूं।शासन ने प्रदेश के कई जनपदों के डीएम और सीडीओ बदले हैं।जिनमें बदायूं सीडीओ केशव कुमार भी शामिल हैं। शासन ने बदायूं सीडीओ के लिए नई जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में कुल सचिव पद पर दी है।वह बदायूं में नवंबर 2022 से सेवा दे रहे थे। अब बदायूं सीडीओ की जिम्मेदारी आईएएस गामिनी सिंगला को मिली है।बदायूं की नवागत सीडीओ सुल्तानपुर से संयुक्त मजिस्ट्रेट पद से आ रही हैं। वह 2022 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएएस हैं।नवागत सीडीओ कल तक कार्यभार ग्रहण कर लेंगी।वहीं वर्तमान सीडीओ केशव कुमार भी यहां से चार्ज छोड़कर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सीडीओ को विदाई देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।वहीं नवागत सीडीओ का भव्य स्वागत की भी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।बदायूं सीडीओ केशव कुमार का कार्यकाल सराहनीय रहा। इसके लिए लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। ट्रांसफर की खबर के बाद लोग आवास पर मिलने पहुंच रहे हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

