अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-वृद्ध माता को ई रिक्शा चालक नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लाखों रुपए के जेवर ठगकर हुआ रफू चक्कर, दिन दोपहर भीड़भाड़ वाले अतिव्यस्त मार्ग पर दो ठगो ने घटना को दिया अंजाम

On: May 19, 2025 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वृद्ध माता को ई रिक्शा चालक नकली नोटों की गड्डी दिखाकर लाखों रुपए के जेवर ठगकर हुआ रफू चक्कर, दिन दोपहर भीड़भाड़ वाले अतिव्यस्त मार्ग पर दो ठगो ने घटना को दिया अंजाम,
पीड़िता के पुत्र ने थाना उझानी में अज्ञात दो ठगो के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद के कस्बा थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के मोहल्ला अहीर टोला निवासी राहुल कुमार पुत्र राम प्रकाश ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी माता बाजार में दोपहर 11:30 बजे के लगभग खरीद फरोख्त करने घरेलू सामान की गई थी जहां उन्हें एक रिक्शा चालक बैठक घंटाघर की तरफ ले गया इसी बीच उनके रिक्शा में एक व्यक्ति और आकर बैठ गया रिक्शा चालक मेरी माता को अंतिव्यस्त मार्गों से घूमाता हुआ लिंक रोड की तरफ ले गया जहां उसने मेरी माता को ऊपर और नीचे लगे हुए असली तथा बीच में नकली नोटों की गड्डी दिखाकर उनसे मीठी बातों के जाल में फंसा कर एक सोने की चेन तथा एक सोने की अंगूठी दिनदहाड़े ठग कर लिंक रोड पर धक्के देकर उतार कर फरार हो गया। मेरी वृद्ध माता राम बेटी जब घर पहुंची तब उन्होंने मामले की जानकारी घर पहुंच कर दी मैं तथा कई परिजन ई रिक्शा चालक की तलाश में माता को बिठाकर कई स्थानों पर देखा परंतु उनका पता नहीं चला।
पीड़ित राहुल कुमार के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 190 धारा 319/2, 318/4 के अंतर्गत अज्ञात ई रिक्शा चालक ठगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply