अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

समूह सखी दीदियों की 5 प्रमुख मांगों को लेकर बदायूं में एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

On: October 1, 2026 6:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समूह सखी दीदियों की 5 प्रमुख मांगों को लेकर बदायूं में एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बदायूं। भाईचारा जनकल्याण ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ,उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में समूह सखी दीदियों की विभिन्न समस्याओं एवं पांच प्रमुख मांगों को लेकर आज 1 अक्टूबर को बदायूं के मालवीय आवास धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने के बाद जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन भेजकर समूह सखी दीदियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि समूह सखी दीदियों का लंबे समय से लंबित मानदेय शीघ्र दिलाया जाए तथा प्रत्येक माह समय से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही लंबे समय से कार्यरत समूह सखी दीदियों को बिना उचित कारण हटाए जाने पर रोक लगाने और उनके कार्य को सुरक्षित रखने की मांग भी उठाई गई। पांच प्रमुख मांगें
समूह सखी दीदियों के लंबे समय से लंबित बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए, प्रत्येक माह समय से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए लंबे समय से कार्यरत समूह सखी दीदियों को बिना उचित कारण हटाए जाने पर रोक लगाई जाए,समूह सखी दीदियों का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम ₹16,000 प्रतिमाह किया जाए,मानदेय का भुगतान किसी समूह अथवा अन्य माध्यम के बजाय संबंधित महिला के व्यक्तिगत बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से किया जाए।
इस अवसर पर भाईचारा जनकल्याण ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष नीरज कुमार भारती ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा करना ट्रस्ट की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समूह सखी दीदियां अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही हैं, इसलिए उनके श्रम और अधिकारों के साथ न्याय होना आवश्यक है।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता ने कहा कि प्रदेशभर की समूह सखी दीदियों को अपनी मांगों को लेकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।वहीं जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निर्मला देवी ने भी समूह सखी दीदियों को जागरूक करने और उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने की बात कही।
धरने में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता,कोषाध्यक्ष बाबिता देवी,जिला अध्यक्ष निर्मला देवी सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समूह सखी दीदियां और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाईचारा जनकल्याण ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ ने शासन-प्रशासन से पांचों मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply